डिडौली। कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सीएनजी पंप के पास डिवाइडर से टकराकर घायल बाइक सवार अशरफ अली सलमानी (40) की रविवार सुबह मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल उनके साथी का अमरोहा जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के गम्मनपुरा गांव निवासी अशरफ अली सलमानी पुत्र खचेडू बृहस्पतिवार को डिडौली क्षेत्र के कटाई गांव निवासी रिश्तेदार नाजिम के साथ बाइक से जब्बारपुर में रिश्तेदारी में हुई मौत के बाद चौधरपुर जा रहे थे। रास्ते में सीएनजी पंप के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में अशरफ अली को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद