फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गाय से टकराई बाइक, नीचे गिरने से महिला की मौत

Sun, 27 Aug 2023 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। धेवती का जन्म दिन मनाकर भांजे सोमवीर संग बाइक से घर लौट रही विरेश देवी (50) की हादसे में मौत हो गई। हाईवे पर सलारपुर सामने बाइक के आगे अचानक गाय आ गई थी। जिससे वह बाइक से नीचे गिर गई थीं। सीएचसी में लाए जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में मौत की सूचना परिजनों को दी गई है।
विज्ञापन

बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव जोगीपुरा की मढ़ैयो निवासी विरेश देवी पत्नी सौविंद्र की बेटी पल्लवी की शादी रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव बावनपुरा में की गई है। शनिवार को पल्लवी की पांच वर्षीय बेटी तनु का जन्मदिन था। विरेश देवी अपने भांजे सोमवीर के साथ जन्मदिन कार्यक्रम में गई थी। देर शाम वापस घर लौट रही थी। हाईवे पर सलारपुर सामने बाइक के सामने अचानक गाय आ गई। गाय से बाइक टकरा जाने के कारण पीछे बैठी विरेश देवी नीचे गिर कर घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायल विरेश को निजी एंबुलेंस से सीएचसी में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें