फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गली-मोहल्लों में घूम रहे 20 खूंखार कुत्तों को बिजनौर की टीम ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दिनों दिन बढ़ते कुत्तों के हमलों के बीच बिजनौर से आई टीम ने गली-मोहल्लों में घूम-घूम कर 20 खूंखार कुत्ताें को पकड़ लिया। इन कुत्तों को नसबंदी करने के बाद छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

गर्मी के आते ही कुत्ते खूंखार होने लगे हैं। गली-मोहल्ले में झुंड बना कर घूम रहे हैं। पिछले दिनों मंडी धनौरा में कुत्तों के झुंड ने बच्ची को बुरी तरह नोच दिया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अमरोहा शहर में भी कई घटनाएं हुईं। कुत्तों के लगातार हमले की घटना को देखते हुए अमरोहा नगर पालिका ने बिजनौर की टीम से 20 खूंखार कुत्तों को पकड़वाया है। इन कुत्तों को नसबंदी कराने के बाद छोड़ा जाएगा। अमरोहा नगर पालिका ईओ डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि नगर क्षेत्र के सभी मोहल्ले में घूम रहे खूंखार कुत्तों को पकड़वाने की कार्रवाई एक बार फिर शुरू कर दी गई है। इसके लिए बिजनौर की संस्था से अनुबंध किया गया है। मंगलवार को टीम ने शहर के वार्ड कुरैशी, कटकुई और चौक में घूम रहे बीस खूंखार कुत्तों को पकड़ लिया है। कुत्तों को पकड़ने के लिए टीम द्वारा कड़ी मशक्कत की गई। इससे पहले भी बड़ी संख्या में कुत्तों को पकड़वाया जा चुका है। ये कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें