अमरोहा। शुक्रवार रात धनौरा रोड से कार सवार युवक का अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि उसे चांदपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक मंडल के मुख्य वांछितों में शामिल माहिर अली निकला। माहिर पर मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, बिजनौर, नूरपुर, हल्दौर थानों में लूट, हत्या, चोरी और हत्या की कोशिश के बारह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मंडल के विभिन्न थाना पुलिस को उसकी तलाश थी। वह चांदपुर पुलिस के छिपकर अमरोहा में रहने की फिराक में था। लेकिन इससे पहले उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की कार और मोबाइल अमरोहा पुलिस के कब्जे में हैं।
शुक्रवार रात करीब दस बजे नगर कोतवाली क्षेत्र में धनौरा रोड अड्डे पर दिल्ली नंबर कार में पंक्चर जुड़वा रहे युवक को दूसरी कार सवार कुछ युवकों ने उठाकर जबरन अपने कार में बैठा लिया था। इसके बाद नगर में युवक के अपहरण की खबर फैल गई। युवक की कार और मोबाइल वहीं रह गए। अपहरण की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। यह जांच पड़ताल की। युवक की कार और मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया। काफी प्रयास के बाद भी युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। लेकिन स्थानीय पुलिस को पहले से ही युवक को बाहरी पुलिस द्वारा उठाने की आशंका थी। इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि गैरजनपदों की पुलिस से संपर्क साधा। जिसमें पता चला कि युवक पर कई मुकदमे दर्ज हैं। बिजनौर के चांदपुर थाना की पुलिस और स्वाट टीम गिरफ्तार करके ले गई है। आरोपी नूरपुर के बंजारन मोहल्ला निवासी माहिर अली है। उस पर मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, बिजनौर, नूरपुर, हल्दौर थानों में लूट, हत्या, चोरी और हत्या की कोशिश के एक बारह मुकदमे दर्ज हैं। चांदपुर पुलिस को लूट और हत्या के मामले में तलाश थी। लेकिन वह अमरोहा में किराए पर मकान लेकर छिपने की फिराक में था।