फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, प्रदर्शन

विज्ञापन
अमरोहा आंबेडकर पार्क पर धरना देकर नारेबाजी करते भीम आर्मी भारत मिशन एकता मिशन के कार्यकर्ता। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। जुलूस निकालने की तैयारी कर रहे भीम आर्मी भारत एकता मिशन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। कार्यकर्ता आंबेडकर पार्क में धरने पर बैठ गए। जमकर नारेबाजी की। कहा कि सरकारी नौकरी में प्रमोशन में आरक्षण बहाल किया जाए। इससे संबंधित फैसला संविधान के खिलाफ है। धार्मिक आधार पर नागरिकता भी गलत है। राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक एसडीएम सदर विवेक यादव को दिया।
विज्ञापन

संगठन से जुड़े कार्यकर्ता रविवार को आंबेडकर पार्क के पास एकत्र हुए। उन्होंने जमकर नारेबाजी की। वह जुलूस की शक्ल में शहर में निकलने की तैयारी मे जुट गए लेकिन पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद इन लोगों ने आंबेडकर पार्क में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण को समाप्त करना बिल्कुल गलत है। धार्मिक आधार पर नागरिकता देना संविधान की भावना के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने संविधान विरोधी कानून बनाया है इसके चलते देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री के बयान से देश में वंचित तबके के लोग डरे सहमे हैं। उन्होंने कहा कि मामले में पुनर्विचार याचिका दाखिल करेंगे। ताकि प्रमोशन में आरक्षण का लाभ मिल सके। इस दौरान अमित कुमार, अवधेश कुमार, विनीत गौतम, रेवती सिंह, रहमान रईस, विनोद कुमार, रामदास सिंह, ऋषभ कुमार, मोनू सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें