फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भारत विकास परिषद ने मनाया हरियाली तीजोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भारत विकास परिषद के मैत्री शाखा की ओर से तीजोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभाग दिखाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर संस्था के अध्यक्ष अतुल किशोर सक्सेना ने माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया। राखी प्रतियोगिता में आयुष माथुर पहले, पीहू रस्तोगी दूसरे, बाजूबंद प्रतियोगिता में मोनिका रस्तोगी पहले, श्वेता रस्तोगी दूसरे, हेयर स्टाइल प्रतियोगिता में रुचि रस्तोगी प्रथम, निधि माहेश्वरी द्वितीय रहीं। कंगन बनाओ में शालिनी कपूर विजेता रही। रुचि रस्तोगी के सिर तीज क्वीन का ताज सजाया गया। नन्हीं कलाकार नव्या अग्रवाल ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। प्रियंका खंडेलवाल और शुभि खंडेलवाल द्वारा युगल प्रस्तुति दी गई। डॉ. संजय जौहरी आदि ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी। बानी माहेश्वरी, अंजू अग्रवाल, नीरू अग्रवाल, योगेश मालीवाल, ममता अग्रवाल व कावेरी सक्सेना, वर्षा माहेश्वरी, रुचि रस्तोगी, शिल्पा माहेश्वरी ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी गई। गीता विरमानी एवं रीना माथुर ने हास्य नाटिका प्रस्तुत कर सभी को खूब हंसाया। इस दौरान सचिव अनुपम अग्रवाल, संरक्षक प्रमोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष विशाल माहेश्वरी, सुशील गुप्ता, मोनिका गुप्ता, पुनीत अरोड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें