हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के कार्यकर्ताओं ने गैस एजेंसी दीपपुर गेट पर पहुंचकर हंगामा किया। कहा कि गैस उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रही है।
बुधवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.दिग्विजय सिंह भाटी ने कहा कि गैस की किल्लत कम होने का नाम नहीं रही है। गैस की कालाबाजारी की जा रही है। भारत सरकार ने उज्जवला योजना के तहत गरीबों को सिलिंडर तो दिए गए, लेकिन अब उन्हें जरूरत में सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। इस मौके पर अरविंद जाटव, मंथन प्रधान, रूम सिंह खड़गवंशी, नदीम, यासीन, मेवाराम, सोन गुर्जर, कुलदीप आदि मौजूद रहे।