फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भ्रष्टाचार के खिलाफ भाकियू टिकैत का कलक्ट्रेट में धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने मांगों और भ्रष्टाचार की शिकायत को लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट में सांकेतिक धरना देते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान मांगों से संबंधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक माया शंकर यादव को सौंपा गया। कार्रवाई के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान कलक्ट्रेट परिसर में इकट्ठा हुए। सरकारी विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार को खत्म करने समेत कई मांगों को लेकर किसान कलक्ट्रेट परिसर में ही डीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। जहां किसानों ने मांगों के न जाने पर अनिश्चित कालीन धरने का ऐलान कर दिया। अपने संबोधन में डॉ. चंद्रपाल सिंह ने कहा कि तहसील, ब्लॉक, चकबंदी विभाग, सीडीओ कार्यालय, थाना, बिजली विभाग व पूर्ति विभाग आदि में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। तहसील में खतौनी के नाम पर जबरदस्त हेराफेरी कर अवैध वसूली की जा रही है। बिजली विभाग में बिल में धांधली कर बिजली कर्मी बेवजह किसानों को परेशान कर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया गया।
वृद्धावस्था पेंशन समेत सभी विभागों की पेंशन के लिए उन्होंने अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। उन्होंने भ्रष्टाचार को समाप्त करने की मांग को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक मायाशंकर यादव को सौंपा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सभी समस्याओं का समाधान न हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बाद में मांगों के शीघ्र निस्तारण के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी। इस दौरान बॉबी चाहल, अशोक सिंह, चौधरी सुधाकर सिंह, मोहन सिंह बेनीवाल, काले सिंह, राहुल, भयंकर सिंह यादव, रोहताश सिंह, राजीव कुमार आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें