फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दो गोवंशीय पशुओं की मौत ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा/आदमपुर। गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के गांव छपना से हिरनौटा को जाने वाले जंगल में दो छुट्टा गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। प्रदर्शन करने हुए कहा कि भूख प्यास से पशु मर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदाराें का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम को गांव छपना से हिरनौटा को जाने वाले रास्ते पर जंगल में दो गोवंशीय पशुओं की मौत होने की सूचना मिलने पर ग्रामीण एवं भाकियू नेता गजेंद्र विधूड़ी, अजीत सिंह, राजीव बंसल, रोनू, प्रियांशु आदि ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। प्रदर्शन करते हुए कहा कि कई गोशालाएं होने के बावजूद भी निराश्रित पशुओं की संख्या कम नहीं हो रही है। जंगल में पशुओं और जानवरों को पीने के लिए पानी की व्यवस्था भी नहीं है। तालाब सूखे पडे़ हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि निराश्रित पशुओं को पकड़वाकर गोशाला भिजवाया जाए। वहीं एसडीएम सुनीता सिंह का कहना है निराश्रित गोवंशीय पशुओं को पकड़कर संरक्षित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें