फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भाकियू टिकैत ने टोल पर विरोध प्रदर्शन कर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। दिल्ली के इंदिरा हवाई अड्डा से भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय महासचिव को गिरफ्तार करने के विरोध में जोया हाईवे स्थित टोल पर जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों के कड़े रुख को देखते हुए पुलिस बैकफुट पर पहुंची और उन्हें रिहा कर दिया। इसके बाद ही विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन

बुधवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी एकत्र होकर जोया हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचे ओर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष ने बताया कि 28 नवंबर की रात को कोलवियर में चल रहे अंतरराष्ट्रीय किसान सम्मेलन में शामिल होने जा रहे राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह को इंदिरा हवाई अड्डे से गाजीपुर किसान आंदोलन में दर्ज हुए मुकदमों का हवाला देते हुए गिरफ्तार कर लिया था। उन्हीं की रिहाई की मांग को लेकर देशभर में टोल प्लाजा पर विरोध प्रदर्शन किया गया। भाकियू टिकैत के कड़े रुख को देखते हुए बुधवार की सुबह 11 बजे पुलिस ने राष्ट्रीय महासचिव को रिहा कर दिया। तब जाकर प्रदर्शनकारियों का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया। प्रदर्शन करने वालों में काले सिंह, चौधरी मुकेश सिंह, कुलदीप चाहल, सचिन चौधरी, शीशपाल सिंह, मनजीत, हर्षित गिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें