फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कलक्ट्रेट में गरजे भाकियू शंकर के पदाधिकारी

Sat, 28 Mar 2026 12:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। समस्याओं को लेकर भाकियू शंकर के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पर विरोध-प्रदर्शन किया। यहां प्रभारी मंत्री केपी मलिक को जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। समस्याओं को समाधान नहीं होने पर सात अप्रैल को कलक्ट्रेट का घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने बताया कि नेशनल हाईवे पर बने अवैध और दुर्घटना संभावित कटों को बंद कराया जाए। बृजघाट से मुरादाबाद तक कई स्थानों पर अवैध कट बने हुए हैं, जिनकी वजह से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं और लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। गजरौला और रजबपुर क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा बंद किए गए कटों को दोबारा खोल दिया जाता है, जिससे दुर्घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है।
इसके अलावा किसानों ने बैंकिंग व्यवस्था में आ रही दिक्कतों को भी उठाया। केसीसी पर अतिरिक्त शुल्क, खराब सर्वर, सिविल स्कोर खराब होने जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई गई। चकबंदी में भ्रष्टाचार, खराब विद्युत आपूर्ति, डिडौली क्षेत्र में 132 केवी उपकेंद्र की स्थापना, गन्ना किसानों की समस्याएं और जर्जर सड़कों की मरम्मत जैसे मुद्दे भी ज्ञापन में शामिल रहे।
विज्ञापन

संगठन ने अमरोहा विकास प्राधिकरण के गठन और तिगरी धाम पर विद्युत शवदाह गृह के निर्माण की मांग भी उठाई। चौधरी दिवाकर सिंह, जिला अध्यक्ष नेमपाल सिंह, प्रदेश प्रवक्ता प्रिंसिपल सत्यवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, विक्रम पवार, राकेश, नरेश, कुलदीप सिंह, जगत सिंह, हरि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें