फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने बारिश से नष्ट फसल का मुआवजा देने की मांग की

सार

भाकियू असली गुट ने सीएम से बारिश से नष्ट हुई फसलों का आकलन कर किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग की। एक ओर छुट्टा पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं तो दूसरी ओर प्रकृति की मार भी किसानों पर पड़ रही है। इस अवसर पर नरेश कुमार, कपिल प्रधान, अशोक चाहल, मेजर सिंह, देशराज सिंह, कामेंद्र सिंह, जसपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाकियू असली गुट ने सीएम से बारिश से नष्ट हुई फसलों का आकलन कर किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग की। उनका कहना था कि किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है। भाकियू ने बीते पेराई सत्र का संपूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने की मांग भी की।
विज्ञापन

भाकियू असली गुट की बैठक में मंडलाध्यक्ष डूंगर सिंह ने कहा कि बीते तीन दिन से हो रही लगातार बारिश की वजह से धान, उड़द, आलू व गन्ने की फसल को नुकसान हुआ है। धान व आलू की फसल को काफी नुकसान है। एक ओर छुट्टा पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं तो दूसरी ओर प्रकृति की मार भी किसानों पर पड़ रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से नुकसान का आकलन कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की। बैठक में सरकार द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवारी ढोने पर पाबंदी लगाने के फैसले पर पुनर्विचार की गई। इस अवसर पर नरेश कुमार, कपिल प्रधान, अशोक चाहल, मेजर सिंह, देशराज सिंह, कामेंद्र सिंह, जसपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें