मंडी समिति में नायब तहसीलदार पर अभद्रता का आरोप लगाकर आढ़तियों ने हंगामा कर दिया। बाद में दोनाें पक्षों में समझौता हो गया। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
नगर की मंडी समिति परिसर में आढ़तियों द्वारा खरीदे गए धार परिसर में रास्तों पर सुखाए जा रहे हैं। मंगलवार को वहां से नायब तहसीलदार गुजर रहे थे। आरोप है कि नायब तहसीलदार ने रास्ते पर पड़े धान को देखकर किसानों एवं व्यापारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि लाठी चार्ज करने की धमकी दी। इससे नाराज होकर व्यापारी एकत्र होकर तहसीलदार व नायब तहसीलदार के कार्यालय पहुंचकर और नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश मंत्री मुकेश गोयल ने बताया कि नायब तहसीलदार ने उनके द्वारा किए गए व्यवहार को गलत फहमी में होना बताया। आगे से ऐसा नहीं होने की बात की। तब जाकर व्यापारी शांत हुए। इस मौके पर हरजीत चावला, शाहनेवाज,वैभव अग्रवाल,उमेश चौहान,विपिन चौहान,नंदराम,अंकित अग्रवाल, ओमपाल सिंह रहे। एसडीएम सुनीता सिंह का कहना है कि मामूली बात पर व्यापारियों के साथ नायब तहसीलदार से कहासुनी हुई थी। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।