फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भाकियू अराजनैतिक ने गन्ना मूल्य भुगतान 14 दिन में करने की मांग की

Thu, 02 Jan 2025 12:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की बैठक में गन्ना मूल्य भुगतान 14 दिन के भीतर कराए जाने की मांग की गई है। बैठक में बिजली के घरेलू मीटर में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा गया कि बिजलीकर्मी किसानों का शोषण कर रहे हैं। भाकियू अराजनैतिक की एक बैठक बुधवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित की गई। राष्ट्रीय महासचिव उम्मेद सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार गंभीर नहीं है। पेराई सत्र शुरू हुए दो माह बीतने पर भी गन्ने का रेट घोषित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि किसान 450 रुपये प्रति क्विंटल से कम रेट स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने खेती की बढ़ती लागत के मद्देनजर गन्ने का रेट 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की। बैठक में किसानों ने शिकायत की कि बिजली मीटरों में काफी गड़बड़ी हो रही है। बिजली अधिकारी व कर्मचारी बिजली बिलों की आड़ में शोषण कर रहे हैं। बैठक में बिजली अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि वे किसानों के शोषण से बाज आएं। छुट्टा पशुओं को पकड़ने व गन्ने का भुगतान 14 दिन में कराने की मांग भी की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कावेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, महीपाल सैनी, मनोज कुमार, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें