हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि छुट्टा पशुओं की तादात कम नहीं हो रही है। जिससे किसानों को दुश्वरियों का सामना करना पड़ा है। खेत से लेकर सड़कों तक आतंक मचा हुआ है। इसे सहन नहीं किया जाएगा।
शनिवार को दिए ज्ञापन में कहा कि 6 जून को भारतीय किसान यूनियन अंबावता की एक मासिक पंचायत रहरा ब्लॉक परिसर में दोपहर एक बजे आयोजित की जाएगी। जिसमें छुट्टा पशुओं के पकड़वाने का मुद्दा प्रमुख रहेगा। इसके अलावा बिजली कटौती और चकबंदी को लेकर समस्याएं होंगी। बैठक में विभागीय अधिकारी एक्सईएन बिजली विभाग, सीओ चकबंदी, बीडीओ गंगेश्वरी, आईआरबी गंगा एक्सप्रेसवे, सीडीएस कंपनी के आरके त्रिपाठी, डीपीएम का पहुंचना आवश्यक है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचते हैं तो रोड जाम करने को विवश होंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया, युवा जिलाध्यक्ष लोकेश बिधुड़ी, श्याम सिंह, हिरदेश कुमार आदि किसान मौजूद रहे।