फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई दूज : बढ़ेंगे रोडवेज बसों के फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भाई दूज के मौके पर यूपी रोडवेज की ओर से सभी तैयारियां पुख्ता कर ली गई हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर रात में भी बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

भाई दूज के मौके पर रोडवेज की ओर से भी पूरी तैयारी की गई है। यात्रियों को सभी रूटों पर आराम से बस मिल सके, इसके पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों की संख्या और उनके फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। एआरएम मोहम्मद शफी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर रात में भी बसों का संचालन किया जाएगा। अमरोहा से हरिद्वार, मुरादाबाद, रामपुर, अलीगढ़, हसनपुर, चांदपुर, दिल्ली आदि के लिए बसों का संचालन किया जाता है। फिलहाल रोडवेज के बेड़े की 72 बसें यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लगाई गईं हैं। एआरएम ने बताया कि भैया दूज को लेकर रोडवेज की बसें पूरी तैयार हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें