फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पटाखे दगाने को लेकर दो पक्षों में चलीं लाठियां, हुआ पथराव, आठ पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। दिवाली की रात पटाखे दगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। एक-दूसरे पर पथराव किया गया। घटना में दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। मामले में दोनों पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


यह घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गजस्थल गांव में हुई। यहां पर बलवीर सिंह और परम सिंह के परिवार रहते हैं। दिवाली की रात बलवीर सिंह का भतीजा आकाश अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह अमित कुमार के घर के सामने पहुंचा। तभी परम सिंह, मुकेश, अमित कुमार, अन्नपाल पटाखे छोड़ रहे थे। आकाश ने पटाखे छोड़ने से मना किया तो सभी ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। आकाश किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचा। शोर मचाने पर बालवीर और उनके परिजन घर के बाहर आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई।
लाठी- डंडे चले और एक दूसरे पर पथराव किया गया। पथराव में घर की टिनशेड और कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में बलवीर घायल हो गए। जबकि दूसरी पक्ष की ओर से अनमोल चोटिल हो गया। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में परम सिंह की पत्नी बाला देवी की शिकायत पर बलवीर, रमेश, आकाश और रंजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि बलवीर की पत्नी ओमवती की शिकायत पर परम सिंह, मुकेश, अमित कुमार और अन्नपाल के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें