फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रों तक हर हाल में पहुंचे योजनाओं का लाभ : गुलाब देवी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि योजनाओं का प्रभाव धरातल पर दिखाई देना चाहिए। साथ ही विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा। बैठक से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत माता-पिता के निधन से प्रभावित दो बच्चों को मासिक सहायता के प्रमाण-पत्र तथा कोविड-19 में माता या पिता को खो चुके आठ बच्चों को लैपटॉप वितरित किए।
समीक्षा के दौरान सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र ने विभिन्न विभागों की उपलब्धियों और विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विभागों की सराहना करते हुए अन्य विभागों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने जिला औषधि निरीक्षक को मेडिकल स्टोरों की नियमित जांच और नकली दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए। सीएमओ को झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने को कहा। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना और सामूहिक विवाह योजना में पात्र लाभार्थियों के चयन में पारदर्शिता बरतने तथा जल जीवन मिशन के तहत क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत और शेष कार्य समयबद्ध पूरा कराने के निर्देश दिए।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लों, विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, विधायक राजीव तरारा, डीएम डॉ. नितिन गौड़, एसपी लखन सिंह यादव और सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र मौजूद रहे।

-
शिलापट्टों पर जनप्रतिनिधियों के नाम अनिवार्य
प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने यह भी कहा कि विकास कार्यों के शिलापट्टों पर शासनादेश के अनुसार जनप्रतिनिधियों के नाम अनिवार्य रूप से अंकित किए जाएं। साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी नियमित रूप से जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए और उनके साथ बेहतर समन्वय बनाकर विकास कार्यों को गति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें