फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शादी में खाना खाते समय दो पक्षों में चली बेल्ट और लात-घूंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)।
विज्ञापन

शादी समारोह में खाना खाते समय दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लात-घूंसे और बेल्टें चलीं। एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के नारंगपुर गांव में इदरीश का परिवार रहता है। उनका बेटा अयाश छह नवंबर की शाम चार बजे दोस्त मुस्कैफ और आसिफ के साथ जोया में स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह में शामिल होने आया था। शादी में तीनों खाना खा रहे थे। इस बीच अयाश की गांव के ही दानिश, मानिश, रियाजुल और सलीम से कहासुनी हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लात-घूंसे और बेल्टें चलीं। मारपीट होता देख शादी समारोह में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत किया। वहीं, किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में घायल आयस की तहरीर पर दानिश, मानिश, रियाजुल और सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें