नौगांवा सादात। सड़क हादसे में ब्यूटी पार्लर संचालिका की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिता की मौत के बाद उसके कंधों पर ही परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेदारी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मां और भाई-बहनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव रतनपुर में स्व.मुकेश चंद का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी आशा देवी के अलावा तीन बेटी और एक बेटा हैं। पिता मुकेश चंद की मौत के बाद बड़ी बेटी संगीता (35) के कंधों पर परिवार की सारी जिम्मेदारी थी। सुनीता अमरोहा नगर के मोहल्ला वासुदेव नगर ब्यूटी पार्लर चलाती थी। रोज की तरह वह सोमवार की सुबह करीब आठ बजे घर से अमरोहा जाने के लिए निकली थी। इस दौरान किसी से लिफ्ट लेकर वह बाइक से जा रही थी। अभी वह पीपली घोसी मोड़ और भेड़ा-भरतपुर गांव के बीच पहुंची थी। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में संगीता गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों के मुताबिक बाइक चालक ट्रैक्टर के पीछे-पीछे भाग निकला। हादसे में बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल संगीता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते हर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को घर ले आए। इसके पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संगीता की मौत के बाद मां आशा देवी और भाई-बहन को रो-रोकर बुरा हॉल है।