फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सफाई कर्मियों से मारपीट वाहन में तोड़फोड़, हंगामा

Tue, 17 Jun 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

नगर में कूड़ा इकट्ठा करने गए सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। कूड़ा वाहन में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। नाराज होकर नपा कर्मचारी थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
नगर पालिका में तैनात सफाई कर्मचारी शुभम कुमार, साहिल, सफाई नायक सुजीत कुमार सोमवार सुबह मोहल्ला कायस्थान व लाल मस्जिद के पास सफाई कर रहे थे। इसी बीच मोहल्ले के एक युवक ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए सफाई नायक के पैर पर पहिया चढ़ा दिया। इसी को लेकर नोकझोंक शुरू हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि बाइक सवार युवक साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया। गाली-गलौज करते हुए सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। कूड़ा वाहन में तोड़फोड़ की गई। जान से मारने की धमकी दी गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। घटना से सफाई कर्मचारियों में रोष फैल गया।
विज्ञापन

घटना से नाराज होकर नगर पालिका के कर्मचारियों ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर फाजिल व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें