फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: लू के थपेड़े झेलने को रहिए तैयार, 40 डिग्री पहुंचा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। आने वाले दिनों में भी लू के थपेड़े झेलने को तैयार हो जाइए। शुक्रवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ, जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज धूप और गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित रहा, वहीं बिजली कटौती ने परेशानी बढ़ाई।
विज्ञापन

सुबह से ही तेज धूप रही और दोपहर में हालात और कठिन हो गए। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे रात में भी राहत नहीं मिली। दोपहर में बाजार और चौराहे सूने नजर आए। टीपी नगर चौक, बाजार क्षेत्र और जोया रोड पर आवाजाही कम रही। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। लू का प्रकोप बढ़ेगा और शाम को उमस भी बढ़ेगी।
बिजली संकट ने स्थिति और खराब कर दी है। अघोषित कटौती, ट्रिपिंग और ओवरलोडिंग के कारण बार-बार बिजली जा रही है। जिला मुख्यालय के साथ गजरौला, हसनपुर, मंडी धनौरा और ग्रामीण क्षेत्रों में भी यही हाल है। देहात में 5 से 10 घंटे तक बिजली गायब रहने की शिकायतें हैं, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ किसान भी प्रभावित हैं।
विज्ञापन

लाइन फाल्ट और मरम्मत के नाम पर कटौती जारी है। करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं दिख रहा, जिससे लोगों में नाराजगी है। आने वाले दिनों में हालात और गंभीर होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें