अमरोहा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जब्दा में यातायात जागरूकता कार्यशाला हुई। राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गलत साइड में ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ कार्रर्वाई की मांग की गई। इससे पहले एआरटीओ कार्यालय में सेव लाइव फाउंडेशन ने ऑनलाइन प्रशिक्षित किया।
सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अनिल जग्गा ने गुड सेमेरिटन कानून और नियमावली के बारे में बताया। कहा कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करनी चाहिए। ऐसे लोगों को तत्काल सुविधा मिले ताकि उनकी जान बच सके। उन्होंने बताया कि सर्वाधिक घायल किशोर और युवा होते हैं। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात नहीं करें। हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल जरूरी है। 10 लोगों को यातायात नियमों के बारे में बताए। प्रधानाचार्य हरजीत कौर ने कहा कि सड़क पर चलते समय एहतियात बरतें। इस दौरान यात्री/मालकर अधिकारी केजी संजय, शिवम त्रिपाठी, यातायात प्रभारी सुरेंद्र अत्री, शीशपाल सिंह, आमोद गहलोत, जितेंद्र सिंह, सुभाष चंद आदि रहे।