अमरोहा। ग्राम पंचायत बाकीपुर ग्राम पंचायत में एक खंड़जे के निर्माण को लेकर डीपीआरओ ने बीडीओ को एक पत्र भेजा था। जिसका बीडीओ ने जवाब देते हुए कहा कि खंड़जे का निर्माण क्षेत्र पंचायत से नहीं कराया गया।
अमरोहा ब्लाक की ग्राम पंचायत बाकीपुर की ग्राम प्रधान अमीर बानो का आरोप है कि वर्ष 2021-22 में कराए गए कार्यों का भुगतान आज तक नहीं किया गया, जिससे ग्राम प्रधान समेत संबंधित लोगों में नाराजगी है। गांव में इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया था लेकिन अभी तक ग्राम पंचायत अधिकारी ने भुगतान नहीं किया है। जबकि इस मामले में ग्रामीणों के शपथ पत्र भी दिए गए हैं। कार्यों में गड़बड़ी के आरोप भी लगे हैं। एडीपीआरओ विमल कुमार ने एडीओ पंचायत और तकनीकि अधिकारी संग पहुंचकर मौके पर जांच पड़ताल की थी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से भी बात की। जिसमें ग्रामीणों ने कहा कि प्रधान ने उस समय घोषणा की थी कि चुनाव जीतने पर सबसे पहले इस खंड़जे का निर्माण कराया जाएगा। चुनाव जीतने पर खंड़जा बनवाया गया। निरीक्षण की रिपोर्ट तैयार कर डीपीआरओ को सौंपी दी है। इसे लेकर डीपीआरओ ने बीडीओ को पत्र भेजा था। एडीपीआरओ विमल कुमार ने बताया कि बीडीओ ने पत्र भेजकर बताया कि खंड़जे का निमाण क्षेत्र पंचायत से नहीं कराया गया।