फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोया ब्लाक प्रमुख की खिलाफत में उतरे क्षेत्र पंचायत सदस्य

Thu, 04 May 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपकर आते जोया ब्लाक के बीडीसी सदस्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जोया ब्लाक प्रमुख जुल्फिकार अली के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है। उन पर सदस्यों की सहमति बिना लिए मनमाने ढंग से अपने चहेतों को ठेके व काम दिए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में जबरदस्त नारेबाजी व प्रदर्शन किया। इसके बाद ब्लाक प्रमुख के कराए गए कार्यों की जांच कराकर धन का दुरुपयोग रोकने की मांग जिलाधिकारी से की है। डीएम ने मसले में कार्रवाई का भरोसा बीडीसी सदस्यों को दिलाया है।

बुधवार की दोपहर जोया ब्लाक के तमाम क्षेत्र पंचायत सदस्य एकत्र होकर कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने ब्लाक प्रमुख के विरुद्ध जमकर जहर उगला। बीडीसी सदस्यों का आरोप था कि ब्लाक क्षेत्र के गांवों में विकास कार्य की गति शून्य है, जबकि भ्रष्टाचार चरम पर चल रहा है।
विज्ञापन


सहमति व उपस्थिति के बिना फर्जी प्रस्ताव पास किए जाते हैं। चंद लोगों को ही मनमाने तरीके से ब्लाक प्रमुख ठेका व काम देते हैं। उनके कार्यों व किए जा रहे फर्जीवाड़े की जांच अवश्य की जानी चाहिए।

प्रदर्शन के बाद उन्होंने जिलाधिकारी से मुलाकात की। साथ ही उनको विकास खंड में चल रही धांधलेबाजी की जानकारी दी। मसले में डीएम नवनीत सिंह चहल ने सदस्यों को जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, राजकुमार, बबलू, यशवीर सिंह, अंकुल, अंशु कुमारी, जगवती देवी, ब्रह्म सिंह, रामवीर सिंह, नानक सिंह, पप्पू, सुरेंद्र सिंह, जुनैद, फूलवती, तिलकवती, धर्मपाल सिंह, रमेश आदि शामिल थे। यहां बता दें कि ब्लाक प्रमुख पूर्व कैबिनेट मंत्री महबूब अली के सगे भतीजे हैं।         
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें