मालीखेड़ा में जुलूस के दौरान हुए हंगामा के बाद जानकारी करते पुलिसकर्मी।
देहात थाना क्षेत्र के गांव मालीपुरा में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाले जाने पर एक समुदाय के लोगों ने विरोध जताया। नई परंपरा डालने को लेकर विरोध किया। जिसमें दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक के साथ तनातनी हो गई। जिस पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात काबू किए। जुलूस को दूसरे मार्ग से होकर निकाला। गांव में तनावपूर्ण शांति है। एहतियातन गांव में पुलिस निगरानी बनाए है।
बता दें गांव मालीखेड़ा में शनिवार की सुबह करीब आठ बजे ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला जा रहा था। ये जुलूस गांव श्यामपुर, नसीरपुर आदि गांव से होता हुआ जोया पहुंचता है। गांव मालीखेड़ा में ही जुलूस दूसरे मार्ग से निकालने पर जाटव समाज के कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। नई परंपरा डालने का आरोप लगाते हुए जुलूस निर्धारित मार्ग से निकालने को लेकर अड़ गए। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जम कर नोकझोंक और तीखी झड़पें हुईं। हालांकि जुलूस के साथ चल रही पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझा कर शांत कर दिया। जुलूस को निर्धारित मार्ग से होकर ही निकाला गया।