फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कर्ज और ईएमआई के बोझ से परेशान बैंककर्मी ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कर्ज और ईएमआई के दबाव से परेशान निजी बैंककर्मी ने शुक्रवार दोपहर फंदा लगाकर जान दे दी। मां ने घर लौटकर बेटे का शव फंदे पर लटका देखा तो चीख निकल गई। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में बिना पुलिस कार्रवाई के शव सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक निजी बैंक में नौकरी करता था। उसका बड़ा भाई भी बैंक में कार्यरत था। आरोप है कि बड़े भाई ने बैंक से रकम का गबन किया था, जिसकी भरपाई का बोझ युवक पर आ गया था। परिजनों के मुताबिक, कर्ज चुकाने और हर महीने ईएमआई जमा करने के दबाव में वह काफी समय से तनाव में था।
शुक्रवार को पत्नी और बच्चा मायके गए थे। युवक मां को मौसी के घर छोड़कर घर लौटा और कमरे में फंदा लगा लिया। मां ने लौटकर उसे लटका देखा तो शोर मचाया। परिजन अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। देर रात शव सुपुर्दे खाक कर दिया गया। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें