फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन और ऑफिसर्स क्लब की कवायद, चुनाव के बाद कैंटीन शुरु0

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कलक्ट्रेट के सामने के पार्क के सुंदरीकरण के बाद परिसर के कायाकल्प की कवायद तेज हो गई है। पेड़ की टहनियों की छंटनी होने लगी है। रंगाई-पुताई में तेजी आ गई है। अब बैडमिंटन कोर्ट और ऑफीसर्स क्लब का खाका तैयार होने लगा है। इसके अलावा अशोक स्तंभ लगाया जाएगा। इसके अलावा कैंटीन खोली जाएगी। माना जा रहा है यह पंचायत चुनाव के बाद शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्र ने जोया रोड स्थित कलेक्ट्रेट के सामने के पार्कों का लोगों के सहयोग से जीर्णोद्धार कराए हैं। इसके चलते कलक्ट्रेट में आने और राहगीरों को सुखद अनुभूति होने लगी है। अब उन्होंने परिसर के कायाकल्प का खांका खींचा है। शनिवार को डीएम उमेश मिश्र ने परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह से कलक्ट्रेट के कायाकल्प के लिए कार्ययोजना पर अमल करने में तेजी लाने को कहा। ताकि मुख्यालय में आने वाला बेहतर अनुभूति के साथ वापस लौटे। उन्होंने छायादार पौधों को लगाने पर जोर दिया। इसके अलावा हरी घास को लगाएं। विभिन्न कमरों में रद्दियों के निस्तारण को कहा। उन्होंने कहा कि परिसर की रोजाना सफाई कराएं। इसके अलावा होर्डिंग को नीयत जगह पर लगाए। ताकि सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों को आसानी से जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें