ढबारसी। क्षेत्र के गांव गारवपुर में आयोजित कुश्ती दंगल में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। बड़ौत के बाबर पहलवान ने गाजियाबाद के हरिओम को पटखनी दी। दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों की हौसलाफजाई की।
शुक्रवार को गांव गारवपुर में जाहरवीर छड़ी मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान दंगल हुआ। जिसमें विजेता पहलवान डहाना ने बुलंदशहर के अर्जुन को हराया। प्रिंस पहलवान बिजनौर ने दिल्ली के नवीन को पटखनी दी। पिपलौती के कलुआ पहलवान ने बुलंदशहर के अर्जुन को चित किया। विष्णु जिझोड़ा ने सिकंदराबाद के सतीश को पटखनी दी। बड़ौत के बाबर ने गाजियाबाद के हरिओम को हराकर कुश्ती जीत ली। दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों की हौसला अफजाई। कुश्ती दंगल का उद्घाटन भाजपा नेता मुदित गुर्जर ने पहलवानों से हाथ मिला कर किया। इस अवसर पर राजवीर सिंह, विशुपाल, इरफान अली, उमेश शर्मा, सतपाल सिंह, करन सिंह, जबर सिंह, यामीन सैफी, अनिल गुर्जर, हेमराज गुर्जर आदि मौजूद रहे। दंगल के रेफरी महेश सिंह त्यागी व काले सिंह पहलवान संयुक्त रूप से रहे।
-