फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पेड़ से टकराई स्कूटी, बी-फार्मा के छात्र की मौत, चचेरा भाई गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। अमरोहा-बिजनौर रोड पर अज्ञात वाहन से टकराने के बाद अनियंत्रित स्कूटी पेड़ से टकरा गई। हादसे में बी-फार्मा के छात्र फैज (23) की मौत हो गई जबकि उनका चचेरा भाई अरशद गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस से जांच पड़ताल की। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। निजी अस्पताल में अरशद की हालत नाजुक बनी हुई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने फैज के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन

मृतक फैज शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवद्वारा के रहने वाले उस्मान के बेटे थे। उस्मान वर्तमान में परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं और गत्ते व जींस का कारोबार करते हैं। उनके परिवार में पत्नी शाहीन के अलावा एक बेटी इल्मा और एक बेटा फैज था। परिजनों के मुताबिक इंटर की पढ़ाई पूरी करने के बाद फैज बिजनौर जिले के चांदपुर स्थित एक शिक्षण संस्थान से बी-फार्मा कर रहे थे। वह पहले सेमेस्टर का छात्र थे। इन दिनों फैज पेपर देने के लिए दिल्ली से शहर में अपने पुश्तैनी घर आए हुए थे।
मंगलवार रात फैज घर के पास ही रहने वाले अपने चाचा इस्माइल के हम उम्र बेटे अरशद के साथ खाना खाने के लिए नौगांवा सादात स्थित एक होटल गए। रात में करीब दस बजे दोनों खाना खाकर घर वापस लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक अमरोहा-नौगांवा सादात रोड स्थित सूत मिल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाद उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में फैज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अरशद गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से अरशद को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। क्षतिग्रस्त स्कूटी कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें