फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बछरायूं और नौगांवा सीएचसी पर जल्द मिलेगी आयुष्मान की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले की बछरायूं और नौगांवा सादात सीएचसी पर जल्द आयुष्मान की सुविधा मिलेगी। अभी तक दोनों सीएचसी पर ये सुविधा नहीं हैं। यहां भी आयुष्मान सुविधा मिलने पर क्षेत्र के लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। शासन के आदेश पर जिले में काफी तेजी से आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं, जिससे लाभार्थियों को इसका पांच लाख रुपये तक लाभ मिल सके। उनको उपचार कराने में किसी भी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए टीम को भी लगाया गया है। आंकड़ों की बात करें तो आयुष्मान योजना के तहत 5,75,059 कार्ड बनाने का लक्ष्य है। जिसके सापेक्ष 4,52,142 लोगों के कार्ड बन चुके हैं। जबकि 51,706 लोग आयुष्मान कार्ड का लाभ उठा चुके हैं।
विज्ञापन

जनपद में जिला अस्पताल के अलावा हसनपुर, रहरा, गजरौला, मंडी धनौरा, बछरायूं, नौगांमा सादात, ढबारसी, अमरोहा नगर और जोया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। नौगांवा सादात और बछरायूं को छोड़कर सभी अस्पतालों में आयुष्मान की सुविधा है। इन दोनों सीएचसी में आयुष्मान की सुविधा नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि दोनों ही सीएचसी पर जल्द ही आयुष्मान की सुविधा शुरू की जाएगी। इस संबंध में शासन को अवगत करा दिया गया है। मालूम रहे कि पिछले दिनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयुष्मान कार्डधारकों को उपचार नहीं मिलने की शिकायतें मिली थीं। इस पर स्टेट एजेंसी फॉर कंप्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज ने इसकी जिलेवार समीक्षा की थी। समीक्षा के दौरान पता चला कि प्रदेश की 108 सीएचसी में यह सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें