फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पितृ अमावस्या पर पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

सार

पितृ अमावस्या पर पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी अमरोहा\/गजरौला।रविवार को पितृ विसर्जन अमावस्या होने के कारण आसपास ही नहीं, बल्कि दूरदराज के श्रद्धालु तिगरी और ब्रजघाट में डुबकी लगाने पहुंचे।श्रद्धालुओं ने हर गंगे के उद्घोष के साथ गंगा में डुबकी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पितृ अमावस्या पर पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी
विज्ञापन

अमरोहा/गजरौला। पितृ विसर्जन अमावस्या पर पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पितरों का तर्पण किया। गंगा किनारे धार्मिक अनुष्ठान कराए गए। आधी रात से ही श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

रविवार को पितृ विसर्जन अमावस्या होने के कारण आसपास ही नहीं, बल्कि दूरदराज के श्रद्धालु तिगरी और ब्रजघाट में डुबकी लगाने पहुंचे। आधी रात से ही गंगा में स्नान का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह 11 बजे तक भी ट्रैक्टर-ट्राली, बाइकों, टाटा मैजिक और अन्य वाहनों में सवार होकर तिगरी में गंगा स्नान करने के लिए रवाना होते रहे। श्रद्धालुओं ने हर गंगे के उद्घोष के साथ गंगा में डुबकी लगाई। इसके बाद पितरों के तर्पण के लिए गंगा किनारे धार्मिक अनुष्ठान कराए। सीओ मंडी धनौरा अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तिगरी गंगा में करीब पांच लाख लोगों ने पितृ विसर्जन अमावस्या पर गंगा में डुबकी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें