फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवनीश ने पीसीएस जे उत्तीर्ण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नई दिल्ली के द्वारिका कोर्ट में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अवनीश कुमार ने यूपी पीसीएस जे की परीक्षा उत्तीर्ण किया है। उन्हें 369वीं रैंक मिली है। उनकी सफलता पर परिवारवालों ने हर्ष जताया है। सफलता का श्रेय माता पिता का आशीर्वाद और कड़ी मेहनत बताया।
विज्ञापन

जिले के अलीपुरा कला के मूल निवासी और जूनियर हाईस्कूल नौगांवा तगा में शिक्षक काले सिंह और वेदवती के पुत्र अवनीश कुमार शुरू से मेधावी रहे हैं। गांव के प्राथमिक स्कूल से कक्षा पांचवीं तक की शिक्षा ग्रहण किए हैं। इंटर की परीक्षा धनौरा के आरआई कॉलेज से उत्तीर्ण किए। गणित से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद इंजीनियरिंग का ख्वाब रहा, लेकिन पिता के सपनों को पूरा करने के लिए लॉ में दाखिला किया। हालांकि इसके लिए दिल्ली में एक वर्ष तक तैयारी किए। इसके बाद डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी लखनऊ से बीएएलएलबी में दाखिला लिया। वर्ष 2013 में डिग्री हासिल करने के बाद एलएलएम करने का निर्णय लिया। दिल्ली स्थित साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से एलएलएम किया है। फिलहाल एक वर्ष से द्वारिका में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यरत हैं। बकौल जज अवनीश कुमार, न्यायिक क्षेत्र एक चुनौतीपूर्ण है। इसके लिए छात्रों को आगे आने की जरूरत है। कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें