फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गोवंशीय पशुओं को वाहन में लादकर ले जाने का प्रयास, दो तस्कर गिरफ्तार

Tue, 03 Oct 2023 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा में सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने गोवंशीय पशुओं को वाहन में लादकर ले जाने का प्रयास किया। ग्रामीणों उन्हें रोककर हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा के नजदीक सोमवार की सुबह कुछ लोग छुट्टा गोवंश पशु को पकड़ने के बाद उसे टाटा मैजिक में लादकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। सूचना मिलते ही ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने उन्हें रोककर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि गोवंश पशु को वध करने के इरादे से ले जाया जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि मामले में कुलदीप व बालेश निवासी गांव अटेरना थाना रजबपुर, इसके अलावा सतेंद्र व कर्मवीर के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियिम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। कुलदीप व बालेश को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। टाटा मैजिक को सीज कर दिया है। जबकि दो आरोपी फरार हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। कोतवाल के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह केवल गर्भधारण करने वाले गोवंश पशुओं को ही पालने के इरादे से ले जाने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें