क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर मचाने पर लोगों के आने पर आरोपी भाग गया, लेकिन अगले दिन दोबारा घर में घुसते समय परिजनों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी जुबेर उर्फ लाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक सऊदी अरब में नौकरी करता है, जबकि उसकी पत्नी गांव में रहती है। आरोप है कि गांव का ही जुबेर उर्फ लाला विवाहिता से फोन पर अश्लील बातें करता है। विवाहिता ने इसकी शिकायत फोन पर पति से भी की। मंगलवार रात जुबेर विवाहिता के घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग आए तो आरोपी धमकी देता हुआ भाग गया। आरोपी जुबेर ने बुधवार को फिर विवाहिता के घर में घुसने की कोशिश की तो विवाहिता के परिवार के लोगों ने उसे पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आरोपी जुबेर को पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में जुबेर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश कर भेज दिया गया है।