फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंग आकर दो बच्चों के संग रेल के ट्रैक पर पहुंची महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। शराबी पति के उत्पीड़न से तंग महिला अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या करने की मंशा लेकर रेलवे ट्रैक पर जा पहुंची। इसी दौरान हाईवे से बाइकों पर गुजर रहे लोगों की निगाह उस पर पड़ी तो उन्होंने महिला को ऐसा करने से रोका और समझाबुझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार की पूर्वान्ह लगभग साढ़े 11 बजे एक महिला अपने दो बच्चों को लेकर रेलवे ट्रैक पर चली जा रही थी। भानपुर रेलवे फाटक के निकट मुरादाबाद की दिशा में चली जा रही महिला को देख हाईवे से बाइकों पर जा रहे कुछ लोगों की निगाह पड़ी तो वह महिला की ओर दौड़े और उससे जानकारी की। महिला का कहना था कि पति शराब पीकर आए दिन तंग करता है। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या की ठान ली है। लोगों ने उसे काफी समझाया बुझाया। इसके बाद महिला ने अपना इरादा टाल दिया और बच्चों को लेकर लौट गई। बताते हैं कि उक्त महिला रजबपुर थाना क्षेत्र के पास ही स्थित किसी गांव की है। वहीं इस संबंध में जानकारी करने पर आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक सुभाष विश्नोई ने घटना की जानकारी संज्ञान में नहीं होने की बात कही। बता दें कि बीचे माह रजबपुर थाना क्षेत्र के ही एक गांव में स्थित सरकारी स्कूल की शिक्षिका भी गधापुर रेलवे फाटक पर ईयर फोन लगाकर जा पहुंची थी। लोगों के शोर मचाने पर वह ट्रैक से हटी लेकिन ट्रेन की झपट लगने से घायल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें