फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घर में घुसकर हमला, बकरी को मारने का आरोप

Mon, 15 Jun 2026 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जोया स्थित मोहल्ला इकबाल नगर निवासी महिला ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर हमला करने और उसकी बकरी को मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मोहल्ला इकबाल नगर निवासी जुबैदा का आरोप है कि उसके परिवार से लंबे समय से पड़ोस के कुछ लोगों से रंजिश रखते हैं। आरोप है कि 22 मई 2026 की शाम करीब 5:30 बजे वह अपनी बकरी के लिए घास लेने जंगल गई थी। इसी दौरान लईक और मुजफ्फर स्कूटी से वहां पहुंचे और उसका पीछा करते हुए पकड़ने का प्रयास किया। वह किसी तरह बचकर थाने पहुंच गई। कुछ देर बाद आरोपी लईक, मुजफ्फर, कमर जहां, फैजान, सोफिया और मुस्कान समेत अन्य लोग उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थर बरसाने लगे। आरोप है कि इस दौरान एक ईंट उसकी बकरी को लगी, जिससे उसकी कमर टूट गई, जबकि उसकी बेटी राशिदा का हाथ भी टूट गया। घटना के अगले दिन घायल बकरी की मौत हो गई। इसके बाद वह मृत बकरी को लेकर शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें