फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ठंड में अस्थमा और सांस रोगियों की बढ़ी मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ठंड अस्थमा और सांस रोगियों की परेशानी बढ़ गई है। कुछ लोगों को बलगम में खून भी आ रहा है। हालत खराब होने पर मरीजों को भर्ती कर ऑक्सीजन दिया गया। ऐसे मरीजों की दवा की खुराक भी चिकित्सक को बढ़ानी पड़ रही है। शनिवार को ओपीडी में अस्थमा और सांस के सात मरीज पहुंचे, जिन्हें कुछ घंटे भर्ती करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शनिवार को 597 मरीज ओपीडी में पहुंचे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि ठंड में अस्थमा और सांस रोगी ठंडी हवा के सीधे संपर्क से बचें। घर से बाहर निकलते समय नाक और मुंह को स्कार्फ या मास्क से ढकना चाहिए। डॉक्टर की सलाह से दवाएं नियमित लें और फ्लू का टीका लगवाएं। साथ ही घर के अंदर गर्म और नम हवा बनाए रखना, प्रदूषण से बचना, और इनहेलर जैसी दवाओं को हमेशा साथ रखना जरूरी है। इसके अलावा ओपीडी में बुखार और खांसी-जुकाम के मरीज भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें