फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर लापता, ब्रजघाट में गेस्ट हाउस मार्ग पर खड़ी मिली बाइक

Sat, 29 Nov 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर आकाश भारद्वाज शुक्रवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। उनकी बाइक ब्रजघाट स्थित गेस्ट हाउस मार्ग पर खड़ी मिली। जानकारी मिलते ही गढ़मुक्तेश्वर और गजरौला थाना पुलिस खोजबीन में जुट गई। पुलिस को उनकी आखिरी लोकेशन भी बृजघाट की मिली है। देर रात तक उनकी तलाश जारी थी।
विज्ञापन

प्रोफेसर आकाश भारद्वाज मूलरूप से बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर थाना क्षेत्र के मीरापुर बुवाईच गांव की रहने वाले हैं। श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी में नौकरी करने के चलते वह गजरौला के मानसरोवर कॉलोनी में रहते हैं। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को आकाश भारद्वाज यूनिवर्सिटी गए थे। शाम को घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता सताने लगी। परिजनों ने उन्हें तलाश किया तो उनकी लोकेशन ब्रजघाट में पाई गई। परिजनों ने मामले की जानकारी गजरौला थाना पुलिस को दी। श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी के प्रति कुलाधिपति राजीव त्यागी ने भी एसपी अमित कुमार आनंद से फोन पर बात की। इसके बाद गजरौला और गढ़मुक्तेश्वर पुलिस जांच में जुट गई। खोजबीन के दौरान सहायक प्रोफेसर आकाश भारद्वाज की बाइक ब्रजघाट स्थित गेस्ट हाउस मार्ग पर लावारिस हालत में खड़ी मिली। देर रात तक दोनों जनपद की पुलिस प्रोफेसर को तलाश रही थीं। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि आकाश भारद्वाज की बाइक ब्रजघाट में खड़ी मिली है। मामला गढ़मुक्तेश्वर से जुड़ा है, गजरौला थाना पुलिस भी सहयोग में जुटी हुई है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें