फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: असिस्टेंट कमिश्नर बनीं सृष्टि यादव का गांव शादीपुर में हुआ स्वागत

Wed, 08 Apr 2026 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले के गांव शादीपुर की रहने वाली सृष्टि यादव ने पीसीएस परीक्षा 2024 में 130वीं रैंक हासिल कर असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। मंगलवार को गांव पहुंचने पर सृष्टि यादव का ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व विधायक अशफाक अली खान ने कहा कि सृष्टि यादव ने अपने परिवार के साथ-साथ पूरे जनपद का नाम रोशन किया है।पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. सुभाष दिवाकर ने कहा कि सृष्टि ने ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है, जो क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। समारोह में डॉ. सतीश चाहल ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है, सृष्टि इसका उदाहरण हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक प्रीत कुमार यादव ने की, जबकि संचालन डॉ. नरेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और सभी ने सृष्टि यादव की सफलता को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें