फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सवा दो महीने बाद दर्ज हुई मारपीट की रिपोर्ट, सात के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव कान्हूं धामपुर में उधार के पांच हजार रुपये मांगने पर बहन-भाई से मारपीट हुई। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह घटना 25 अगस्त की है, जिस पर सवा दो महीने बाद कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

गांव निवासी मोरवती ने आरोप लगाया कि 25 अगस्त की शाम छह बजे उनके बेटे मनोज ने दुकानदार गेंदनलाल से पांच हजार रुपये वापस मांगे थे। इस पर आरोपी गेंदनलाल भड़क गया और मनोज के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। मनोज किसी तरह बचकर घर भाग आया। इसके बाद गेंदनलाल सहित सात लोग लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर मनोज के घर पहुंच गए।
उन्होंने घर में मौजूद सीमा (16) पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला किया। दोनों भाई-बहन को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पड़ोसियों की भीड़ जुटती देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को 108 एंबुलेंस से बहजोई सीएचसी में भर्ती कराया गया। बेटी सीमा की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल संभल रेफर किया गया।
विज्ञापन

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मोरवती की तहरीर पर गेंदनलाल, वीर सिंह, पूजा, सोनू, मालवती, नरेश और नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें