फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: देहात इंस्पेक्टर और मुनव्वरपुर चौकी प्रभारी के खिलाफ जांच करेंगे एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अवैध खनन के ट्रक देहात थाना क्षेत्र की मुनव्वरपुर चौकी से चोरी होने के मामले में प्रशासनिक स्तर से जांच शुरू हो गई है। मंडलायुक्त ने एसपी को देहात थाना प्रभारी निरीक्षक तथा मुनव्वरपुर चौकी प्रभारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद एसपी ने इसकी जांच एएसपी को सौंपी है।
विज्ञापन

विगत 23 अक्तूबर को अवैध खनन के विरुद्ध चलाए गए अभियान में एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह चहल ने अभियान चलाकर खनन में लगे बीस ट्रकों को पकड़ा था। इसमें छह ट्रक मुरादाबाद जनपद की सीमा में पकड़े जाने के कारण उन्हें मुरादाबाद प्रशासन को सुपुर्द कर दिया गया था। जबकि पकड़े गए 16 ट्रकों को अलग अलग थाना पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया था। छह ट्रकों को देहात क्षेत्र की मुनव्वरपुर चौकी पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया था। इस दौरान चौंकाने वाली बात यह रही कि यहां से दो ट्रक गायब हो गए थे। जिसका मुकदमा खनन निरीक्षक द्वारा दर्ज कराया गया था। मामला उजागर होने पर पुलिस ने दोनों ट्रकों को बरामद कर लिया था।


लेकिन उसमें लदा माल नहीं मिल सका था। मंडलायुक्त ने इसका संज्ञान लेते हुए एडीएम से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की। जिसके बाद एडीएम के सत्यापन में एक और ट्रक के गायब होने की पुष्टि हुई। इसके बाद तीन ट्रकों के चोरी होने का मामला दर्ज किया गया। एडीएम ने पूरे मामले की रिपोर्ट मंडलायुक्त को भेज दी थी। जिसमें खनन की कार्रवाई में अमरोहा देहात थाना प्रभारी निरीक्षक तथा मुनव्वरपुर चौकी प्रभारी के साथ साथ मुरादाबाद के कांठ थाना प्रभारी तथा उमरी चौकी प्रभारी की उदासीनता का जिक्र किया था। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने संज्ञान लेते हुए एसपी को अमरोहा देहात थाना प्रभारी व मुनव्वरपुर चौकी प्रभारी के साथ साथ मुरादाबाद एसएसपी को कांठ थाना प्रभारी तथा उमरी चौकी प्रभारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


-



खनन के मामले में हुई कार्रवाई के संबंध में मंडलायुक्त की ओर पत्र मिला है। पत्र के संबंध में मामले की जांच एएसपी से कराई जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -कुंवर अनुपम सिंह, एसपी
विज्ञापन




-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें