फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में एएसएम इंटर कॉलेज खाता बना चैम्पियन

Tue, 15 Oct 2024 03:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मिनी स्टेडियम में तीन दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग में एएसएम इंटर कॉलेज खाता चैम्पियन बना। इसमें 7 छात्रों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता रामपुर के लिए चयन हुआ।
विज्ञापन

एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, त्रिकूद में तनिष्क पवांर, हेमर थ्रो में सचिन, चक्का फेंक में मनित, गोला फेंक में वहाब खां पहले, 800, 5000 मीटर दौड़ में दूसरे, 3000 मीटर दौड़ में अभिषेक दूसरे, पैदल चाल व बांस कूद में रोहित, पारसदीप पहले स्थान पर रहे। खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य वीरेन्द्र कुमार गुप्ता ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिला चैम्पियन बने तनिष्क पवार को नगद धनराशि देकर भी सम्मानित किया। इस दौरान खेल प्रशिक्षक सुरेन्द्र सिंह, कोच जितेन्द्र शर्मा, देवेन्द्र सिंह गोला आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें