फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: निकाह से पहले दुल्हन के लिए भेजे जेवर निकले नकली, हंगामा

Tue, 15 Oct 2024 02:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। दुल्हन को पहनने के लिए भेजे गए जेवर नकली निकले तो हंगामा हो गया। सोने की बजाय जेवरात पीतल के निकले। भेद खुलने के बाद दूल्हा और उसके परिजन मौके से भाग निकले। देर रात तक दोनों पक्षों के बीच समझौते की तैयारी चल रहे हैं।
विज्ञापन


यह मामला नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर मजदूर का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता नगर कोतवाली के एक मोहल्ले के रहने वाले रिश्तेदार के साथ तय किया था। रविवार को शादी थी। दोपहर बाद बरात पहुंची तो लड़की पक्ष के लोगों ने मेहमानों को खाना खिलाया। खाना खाने के बाद अधिकांश बराती लौट गए। निकाह की तैयारियां शुरू हो गईं। दुल्हन की विदाई के लिए दूल्हा और उसके परिजन रुके रहे। शाम को निकाह की रस्म भी पूरी हो गईं। जब दूल्हा पक्ष की तरफ से दुल्हन को पहनाने के लिए आभूषण दिए गए तो दुल्हन पक्ष ने जेवरात की जांच कराई तो वह नकली निकले। सोने के बदले पीतल के निकले। जिसे लेकर हंगामा हो गया। हंगामा बढ़ता देख दूल्हा और उसके परिजन दुल्हन को बगैर विदा किए वहां से भाग गए। दुल्हन के परिजन ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें