फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता अशोक कटारिया ने कांग्रेस पर बोला हमला, बोले- भारत को इस्लामिक राष्ट्र नहीं बनने देंगे

Mon, 31 Dec 2018 02:29 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा में मन की बात सुनते अशोक कटारीया समेत अन्य बीजेपी नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एनआईए और एटीएस की कार्रवाई पर जहां कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने अंगुली उठाई, वहीं भाजपा विधान परिषद के सदस्य अशोक कटारिया ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। कहा कि यह देवासुर संग्राम है। यहां दुर्योधन भी खुद को गलत नहीं मानता था। कांग्रेस रावण रूपी है। अमरोहा में ही नहीं, कहीं भी आतंकी व्यक्ति सामने आऐंगे तो उसे एनआईए पकड़ेगी ही। हम भारत को इस्लामिक राष्ट्र नहीं बनने देंगे। 

विज्ञापन

 
यह बातें उन्होंने रविवार को नगर के आंबेडकर पार्क परिसर में आयोजित मन की बात कार्यक्रम के दौरान कहीं। कहा कि हम भारत में आतंकियों का संपर्क नहीं बनने देंगे, जो आपस में मारकाट करें। आईएसआईएस की तरह अपने ही लोगों का कत्ल करे और खून बहाए। आतंकियों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ नौजवानों को इस्लामिक आतंकवादी गुमराह करने की कोशिश करते हैं। भारत के मुस्लिम अच्छे लोग हैं, लेकिन फिर भी कुछ मुस्लिम नौजवानों को आतंकवादी इस्लाम के नाम पर गुमराह कर रहे हैं। 

एमएलसी अशोक कटारिया ने मुस्लिम परिवारों से अपील करते हुए कहा कि वह निश्चित रूप से अपने बच्चों को लेकर सजग रहें। सावधान रहें कि उनके परिवार और देश का नाम खराब न होने पाए। अमरोहा से दिल्ली के लिए चलने वाले डग्गामार बसों में बिना चेकिंग संदिग्ध समान लाने-ले जाने की सवाल पर उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री से बात कर डग्गामार वाहन पूर्णतया पाबंदी लगवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें