फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डिप्टी सीएम के जाते ही गुल हुई सीएचसी की बिजली, एक्सरे कराने वाले मरीजों ने झेली परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के निरीक्षण के कुछ देर बाद सीएचसी की बिजली गुल हो गई। एक्सरे कराने आए मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी में बिना पंखे के बैठे रहे। बिजली आने पर एक्सरे शुरू हुए।
विज्ञापन

सोमवार को प्रदेश के डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक, प्रभारी मंत्री केपी मलिक, स्थानीय विधायक राजीव तरारा, पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल ने सीएचसी का निरीक्षण किया। यहां उनको सब कुछ सही मिला। इस कारण डिप्टी सीएम ने सीएमओ डॉ. योगेंद्र सिंह व सीएचसी प्रभारी डॉ. अर्चना गंगवार की सराहना की। मगर उनके जाने के बाद ही सीएचसी की बिजली गुल हो गई। जिसमें सबसे अधिक परेशानी एक्सरे कराने वाले लोगों को हुई। रहमापुर निवासी चंद्रपाल सिंह, शाहपुर के नुरूद्दीन, अलीनगर के नेहित और खाईखेड़ा के युवक ने बताया कि बिजली नहीं आने के कारण एक्सरे मशीन बंद कर दी गई। पंखे भी बंद कर दिए गए। इस कारण भीषण गर्मी में उनको परेशानी का सामना करना पड़ा। पूछने पर कर्मचारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बिजली आने पर ही एक्सरे मशीन चलती है। इन्वर्टर से एक्सरे की मशीन नहीं चल पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें