अंडर 17 क्रिकेट मैच में अथर्व चौहान को मैन आफ दि मैच का पुरस्कार देते गजरौला के पूर्व सभासद हरजीत स?
- फोटो : GAJRAULA
गजरौला। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे अंडर 17 क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे मैच में आर्यांश की टीम ने नागपाल क्रिकेट एकेडेमी की टीम को हरा दिया। बुधवार को इंद्रप्रस्थ कालेज में आर्यांश क्रिकेट एकेडमी एवं नागपाल क्रिकेट एकेडमी के बीच हुए मैच में आर्यांश की टीम ने टॉस जीता और पहले खेलते हुए 201 रन बनाए। टीम के लिए अथर्व ने 57 और अहमद ने 38 रन बनाये। नागपाल क्रिकेट एकेडमी के लिए मानित चौधरी एवं अदीब ने 2-2 विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करते हुए नागपाल क्रिकेट एकेडमी की टीम मात्र 154 रनों पर ही सिमट गई। इस टीम के जिया ने 32 एवं सिद्धार्थ ने 24 रन बनाए। फहजान ने 3, दीपांशु और श्री ने 2-2 विकेट लिए। आर्यांश की टीम को जीत हासिल की। अथर्व चौहान को बेहतर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें गजरौला नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद एवं सभासद पति सरदार हरजीत सिंह ने पुरस्कृत किया। अंपायर की भूमिका शमशाद एवं लेखराज ने निभाई। इससे पूर्व डीसीए के सेक्रेटरी डाश मुस्तकीम, नजम खान, ख़ुर्रम आजाद, मोहम्मद अली, मोहम्मद हसीन (बादशाह) और राजा खान ने मैच से पहले टीमों का परिचय लिया और खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।