फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीकनपुर शुमाली में प्रधान पद का दावेदार शराब के संग गिरफ्तार

विज्ञापन
गजरौला थाने में गांव भीकनपुर शुमाली में प्रधान पद की दावेदारी कर रहा धर्मवीर सिंह अवैध शराब के सा - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला। होली और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए लाई गई हरियाणा मार्का शराब के समेत पुलिस ने गांव भीकनपुर शुमाली में प्रधान पद के दावेदार को पकड़ा है। पुलिस ने उसका चालान कर कोर्ट में पेश किया। वहीं एक अन्य युवक को बीस लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि हलका इंचार्ज एसआई देवेंद्र कुमार ने सूचना पर गांव भीकनपुर शुमाली निवासी धर्मवीर सिंह को हरियाणा मार्का शराब के 39 पव्वों समेत पकड़ है। धर्मवीर गांव में प्रधान का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है और बरामद शराब उसने मतदाताओं को बांटने के लिए लाना स्वीकार किया है। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। इसके अलावा इसी गांव में रहने वाले दीवान चंद्र को एसआई मनोज कुमार ने बीस लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा है। बता दें कि होली और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए संबंधित लोगों ने अवैध शराब का स्टाक किया हुआ है। कई गांवों में शाम ढलते ही जाम टकराने शुरू हो जाते हैं। हालांकि एसपी सुनीति के सख्त आदेश हैं कि किसी भी गांव में शराब खासतौर से कच्ची शराब की बिक्री अथवा सेवन न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें