फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस बदमाश गैंगस्टर में निरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
गो तस्कर और चोर-लुटेरों समेत 20 बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी के निर्देश पर विभिन्न थानाक्षेत्र की पुलिस ने बीस से अधिक बदमाशों को गैंगस्टर में निरुद्ध किया है। इसमें अधिकांश बदमाश जेल में बंद है।
विज्ञापन

एसपी आदित्य लाने ने बताया कि डिडौली पुलिस ने 11 गौ तस्करों को गैंगस्टर में निरुद्ध किया है। इसमें रमजानी, असलम, रिजवान, मुनीश, खुर्शीद, चाहत, औसामा, महफूज, अमजद, साजिद और दानिश निवासी फतेहपुर माफी थाना डिडौली के खिलाफ कार्रवाई की है। जबकि अमरोहा देहात पुलिस ने गिरोह बनाकर दिनदहाड़े लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसमें रवि सैनी, आकाश सैनी और अमित शर्मा शामिल हैं। वहीं नगर कोतवाली पुलिस ने गोवंशीय पशु चोरी कर उनकी हत्या करने के मामले में मुशर्रफ उर्फ जावेद, नन्हे उर्फ हसीन और सरवर निवासी तकिया हुसैन शाह के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। जबकि रहरा, आदमपुर और सैदनगली समेत कई थाना पुलिस ने भी कई बदमाशों को गैंगस्टर में निरुद्ध किया है। वहीं डिडौली पुलिस ने दानिश और साजिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें