फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पंद्रह सालों से खादर में चला रहा था अवैध शराब का धंधा, गिरफ्तार

विज्ञापन
गजरौला थाने में पुलिस द्वारा पकड़ा गया शराब तस्कर टीकोवाली का प्रधान नानक (सफेद कमीज में) एवं उसक? - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। पिछले 15 वर्षों से गंगा पार खादर में अवैध कच्ची शराब का कारोबार आखिरकार पुलिस ने शिकंजा कर ही दिया। रविवार को पुलिस टीम ने छापा मारकर टीकोवाली के ग्राम प्रधान नानक और उसके तीन साथियों को शराब बनाते हुए पकड़ लिया। मौके से भारी मात्रा में अपमिश्रित शराब, यूरिया, नौसादर, शराब बनाने के उपकरण और एक लाख सात हजार की नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस ने तीनों मुकदमा दर्जकर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रविवार को थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में सीओ सत्येंद्र सिंह ने खादर में अर्से से चल रहे कच्ची शराब के अवैध धंधे का पर्दाफाश करते हुए बताया कि शुक्रवार को इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने एसआई मनोज कुमार और अपनी टीम के साथ खादर में गंगा पार स्थित गांव टीकोवाली में दबिश दी। यहां पांच लोग शराब बना रहे थे। पुलिस ने उन्हें ललकारा तो दो लोग वहां से फरार हो गए। मौके से टीकोवाली के प्रधान नानक, इमरान निवासी गांव टोकरापट्टी और सुभाष निवासी गांव जागीर वाली मढै़या को पकड़ लिया। इन्होंने फरार साथियों के नाम नन्हें निवासी गांव चकनवाला और मिथुन निवासी गांव भुड्डी बताए। पुलिस को मौके से भारी मात्रा में अपमिश्रित शराब, यूरिया, नौसादर, शराब बनाने के उपकरण के साथ ही एक लाख सात हजार 670 रुपये भी मिले। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि शराब के तीनों धंधेबाजों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर अस्थायी जेल में भेज दिया।
यूरिया और नौसादर मिलाकर बनाते हैं जहरीली शराब
गजरौला। एसपी डा. विपिन ताडा द्वारा खादर में शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान और नए इंस्पेक्टर आरपी शर्मा के आने के बाद ही थाना पुलिस ने शराब के धंधेबाजों की ओर निगाह टेढ़ी की है। बताते हैं कि अवैध शराब के ये कारोबारी रुपये कमाने के लालच में यूरिया और नौसादर मिलाकर कच्ची शराब बनाते हैं। इससे शराब की तीव्रता बढ़ जाती है। यही वजह है कि सस्ती के लालच में खादर के ग्रामीण इसका सेवन करते आ रहे हैं। यही वजह है कि अब तक कई लोगों की जान भी जा चुकी है। एसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि खादर में शराब के धंधे पर लगाम कसी जा चुकी है। साथ ही उन्हें संरक्षण देने वालों को भी चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें